सरायमीर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई





संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर 

आजमगढ़ सरायमीर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को सरायमीर कस्बे में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग एवं स्कूली बच्चे यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बच्चों ने भी राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साहपूर्वक भाग लियाह 

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। कस्बे के वियेभिन्न स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत कियाh तथा यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की।

तस्वीर में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं देशभक्ति की वेशभूषा में शामिल छात्राओं ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। हाथों में तिरंगा और चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर भाजपा मंडल सरायमीर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post