पॉलिथीन में मिला चार माह का भ्रूण:बंडा पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की





शाहजहांपुर के बंडा कस्बे के मोहल्ला पसियापुर में बुधवार को करीब चार-पांच महीने का भ्रूण पॉलिथीन में लिपटा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भ्रूण का शव मोहल्ले में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसे कहीं और फेंका होगा, जिसे कुत्ते खींचकर मोहल्ले तक ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष पहले भी इसी क्षेत्र में एक भ्रूण का शव मिला था। उस समय भी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार की घटना के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने पुष्टि की कि करीब चार-पांच महीने के भ्रूण का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post