कफ परेड पुलिस की तत्परता से 6 घंटे में तीन नाबालिग बच्चियों की तलाश




मुंबई: कफ परेड पुलिस थाने में तीन नाबालिग बच्चियों के लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी जांच और पुलिस की सूझबूझ के आधार पर महज 6 घंटे के भीतर तीनों बच्चियों को कर्जत, रायगढ़ से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों बच्चियों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। कफ परेड पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और प्रभावी जांच से तीन परिवारों को बड़ी राहत मिली। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post