मुंबईः लोगों से बोलबच्चन और झांसेबाजी कर कथित तौर पर लूटपाट करने वाले दो सगे भाइयों को दादर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक गैंग से जुड़े हैं और इस गैंग के खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
दादर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों भाइयों ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और गैंग में उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment