मेरठ। परतापुर स्थित सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्या वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने कथित तौर पर 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्राचार्या द्वारा एक बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि के लिए ट्रैप की कार्रवाई की। योजना के तहत टीम ने जाल बिछाया और कथित रूप से रिश्वत की रकम लेते समय प्राचार्या वंदना सिंह को पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी प्राचार्या को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने और लेने से संबंधित आरोपों की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट आर के सिंह
Post a Comment