मुंबई, दहिसरः मोबाइल चोरी या गुम होने से परेशान लोगों के लिए दहिसर पुलिस ने बड़ी राहत दी है। 12वें जोन की साइबर सेल टीम ने तकनीकी जांच के जरिए करीब 250 से 300 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
साइबर सेल की टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रैक किया और टेलीकॉम कंपनियों के साथ समन्वय कर उन्हें बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान DCP गजानन राजमाने के हाथों सौंपे गए।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत के आधार पर तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सकती है।
12वें जोन की साइबर सेल की इस कार्रवाई से 250 से 300 नागरिकों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल वापस मिल सके, जिससे पुलिस के प्रति नागरिकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
संवाददाता जावेद शेख
Post a Comment