मुंबई: डोंगरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की दो स्कूटर, एक लोहे का कोयता और ₹1,460 नकद बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की रात एसवीपी रोड, चार नल के सामने स्थित फ्राइड चिकन क्यूजीन शॉप के बाहर से होंडा एक्टिवा (MH 01 CB 5753) चोरी हुई थी। शिकायत के बाद डोंगरी पुलिस की अपराध प्रकटीकरण टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर तेली मोहल्ला, नागपाड़ा इलाके में जाल बिछाकर आजम अब्दुल मन्नान बेलीप उर्फ सनी बचकाना (40) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने डोंगरी पुलिस थाने के एक अन्य मामले में चोरी की गई बर्गमैन स्कूटर (MH 04 LF 8244) के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने कुर्ला के तकियावार्ड इलाके से उक्त स्कूटर भी बरामद कर ली।
आरोपी के पास से एक लोहे का कोयता और अलग-अलग सिक्कों के रूप में ₹1,460 नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी जे.जे. मार्ग पुलिस थाने में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सागर टिळेकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय जाधव और उनकी टीम ने की।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment