NEET पेपर लीक मामला: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार




नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा ज्यादती की गई और इसकी स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग उठाई थी।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार किया है। मामले की आगे की सुनवाई न्यायालय की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगी।

 मीडिया रिपोर्ट: एम. एस. जाविर

Post a Comment

Previous Post Next Post