मुंबई: महाराष्ट्र राज्य के अन्न एवं औषध प्रशासन (FDA) ने कैडिला फार्मास्यूटिकल्स की Aciloc 150+ और Aciloc 300+ दवाओं के लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य के स्टॉक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई दवाओं के नाम और पैकेजिंग में समानता के कारण मरीजों और डॉक्टरों के बीच भ्रम की आशंका को देखते हुए की गई।
FDA ने पुणे, नागपुर, भिवंडी और ठाणे स्थित कंपनी के गोदामों में जांच के बाद कुल 2,15,37,480 रुपये मूल्य के स्टॉक की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि पुरानी Ranitidine और नई Famotidine युक्त दवाओं की पैकेजिंग और ब्रांड नाम में समानता से गलत दवा मरीजों तक पहुंचने का खतरा था। सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कार्रवाई की गई है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment