हथकड़ी पहन सड़कों पर उतरे सपाई, छात्रों के समर्थन में वाराणसी में जोरदार प्रदर्शन





वाराणसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में और जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता हाथों में हथकड़ी पहनकर प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया। कुछ समय तक जिला मुख्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post