मुंबई: चारकोप पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे से 15 जुलाई की सुबह 12:00 बजे के बीच शिवशंकर रोड, कामगार नगर, वार्ड-28, कांदिवली (पश्चिम) में तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते 39 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की।
आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित की हत्या करने के इरादे से उसके पेट में दो बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चारकोप पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(2), 115(2), 351 (1) और 3 (5) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
संवाददाताः जावेद शेख
Post a Comment