मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषध प्रशासन (FDA) ने मुंबई के जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित जे. के. सोप बाजार पर बड़ी छापेमारी करते हुए करीब 10.14 लाख रुपये मूल्य का बिना लेबल (Unlabelled) टैल्कम पाउडर साबुन जब्त किया है। यह कार्रवाई 15 जुलाई 2026 को बहुबृहन्मुंबई विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई।
FDA के अनुसार, जांच के दौरान बड़ी मात्रा में ऐसा टैल्कम पाउडर साबुन बिक्री के लिए रखा मिला, जिस पर बैच नंबर, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि (Use Before), उत्पादन लाइसेंस नंबर, निर्माता का नाम और पता जैसी अनिवार्य जानकारी अंकित नहीं थी। यह सौंदर्य प्रसाधन नियमों का उल्लंघन माना गया।
छापेमारी में जब्त किए गए साबुन की अनुमानित कीमत 10,13,962 रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने जांच के लिए नमूने भी एकत्र किए हैं और संबंधित विक्रेता के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आयुक्त (FDA) तुकाराम मुंढे ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना आवश्यक जानकारी वाले सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में उत्पादकों, वितरकों और विक्रेताओं के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment