संवाददाता आमिर शेख
आजमगढ़ लालगंज पूर्व मह प्रधान असीम उर्फ गुड्डू के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं आवश्यक वस्तु निगम के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताएगी।
डॉ. कृष्ण मुरारी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और हर वर्ग के हित में अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय है और कार्यकर्ता जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, जबकि भाजपा विकास, पारदर्शिता और सुशासन के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
डॉ. कृष्ण मुरारी ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ प्रदर्शन करेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
Post a Comment