बिना मानकों के दौड़ रही स्कूल वैन, प्रशासन कब जागेगा




शाहजहांपुर में किडजी स्कूल की वैन के कथित रूप से बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि स्कूल वाहन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो संबंधित प्रवर्तन एवं परिवहन अधिकारी अब तक जांच क्यों नहीं कर रहे हैं? लोगों का कहना है कि अक्सर प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही सक्रिय होता है। सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? अभिभावकों ने स्कूल वाहनों की व्यापक जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वेन भी प्रशासन से छुपा के खड़े किए जाते है आखिर क्यों?

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post