मुंबई: लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अंधेरी में एक बाइक सवार पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई के कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment