मेडिकल कॉलेज में मारपीट का मामला: मरीजों से व्यवहार पर उठे सवाल





शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट की घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और #स्टाफ के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि यदि किसी बीमार बच्चे या मरीज के साथ अभद्र व्यवहार किया जाएगा या उसके साथ हाथापाई की जाएगी, तो स्वाभाविक रूप से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। तीमारदारों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों तथा उनके तीमारदारों के साथ कई बार स्टाफ का व्यवहार संतोषजनक नहीं रहता। उनका कहना है कि मरीज पहले से ही बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ रहे होते हैं, ऐसे में यदि उन्हें सम्मानजनक व्यवहार न मिले तो स्थिति बिगड़ सकती है,अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों—सभी को संयम बनाए रखना चाहिए। यदि किसी पक्ष की ओर से अभद्रता या गलत व्यवहार हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
मरीजों और उनके परिजनों की मांग है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन अस्पताल में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करे, स्टाफ को शालीन और संवेदनशील व्यवहार के लिए निर्देशित करे तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post