राजस्थान की जोधपुर स्थित मंडोर ओपन जेल जल्द एक अनोखी शादी की गवाह बनने जा रही है. यहां हत्या के अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदी शादी के बंधन में बंधेंगे. इस विवाह को राजस्थान हाई कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद अब जेल परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. दोनों ही हत्या के मामलों में दोषी हैं और अपनी-अपनी सजा काट रहे हैं. दरअसल, नागौर जिले के रहने वाले मूलाराम को उसके पड़ोसी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है. वो 16 जनवरी 2017 से उम्रकैद की सजा काट रहा है और मंडोर ओपन जेल में बंद है. वहीं सीमा अपने पति की हत्या के मामले में दोषी है. फिलहाल वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर है
Post a Comment