जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिस हिस्ट्रीशीटर को जिले की सीमा से किया था बाहर,वह घूमता मिला शहर में,असलाह सहित गिरफ्तार




यूपी के शाहजहांपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राइडर,07 जून को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने उसे 06 माह के लिए लखीमपुर जनपद की सीमा में छोड़ा था।

लेकिन हिस्ट्रीशीटर कल्लू राइडर शहर कोतवाली क्षेत्र में ही घूम रहा था,पुलिस को जब खबर लगी तब उसे गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के नवादा इन्देपुर का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राइडर के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज अजीजगंज सुशांत रावत सहित उनकी टीम मौजूद रही।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post