राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण




जौनपुर। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

संवाददाता कुमार आदर्श

Post a Comment

Previous Post Next Post