लखनऊ मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को भी स्वीकृति दी गई, जिसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
बैठक के बाद सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सरकार विभिन्न विधेयकों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी।
कैबिनेट के फैसलों को राज्य के विकास, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आगामी सत्र में कई अहम विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
संवाददाता ए के सिह.
Post a Comment