अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र में तीन सगी बहनों ने अपने ही कैमरामैन के साथ शादी रचा ली है। घटना का वीडियो बुधवार शाम करीब 5 बजे सामने आया है।
वीडियो में कैमरामैन अग्नि को साक्षी मानकर तीनों युवतियों के साथ फेरे लेता और उनकी मांग भरता दिख रहा है। 17 जुलाई को तीनों बहनें ने हसनपुर के प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर में सात फेरे लिए थे।
व्यापारी नेताओं ने इस शादी का विरोध किया है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल पर ऐसी शादी सनातन धर्म का उल्लंघन है। इधर, तीनों बहनों ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है, उन्होंने कहा कि पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थी, फिर क्या वह अपमान हो गया।
वायरल खबर
Post a Comment