संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में शुक्रवार शाम एक 23 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार इसरौली निवासी मोहम्मद साकिब पुत्र ग्यासुद्दीन का विवाह 15 अप्रैल 2026 को जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी यासमीन बानो (23) पुत्री मोहम्मद ईदुल के साथ हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद से साथ रह रहे थे।
बताया जाता है कि यासमीन बानो करीब एक सप्ताह पूर्व अपने मायके से ससुराल लौटी थी। शुक्रवार की शाम उसने घर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के पर्स से भी जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है।
मृतका के पिता मोहम्मद ईदुल भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।
Post a Comment