मुंबई में तीन स्थानों पर प्रदर्शन, टिलकनगर थाने में 5 समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज




मुंबईः शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को मुंबई शहर के टिलकनगर, सांताक्रूज़ और शिवाजी पार्क पुलिस थाना क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टिलकनगर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में 5 नामजद समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सांताक्रूज़ और शिवाजी पार्क थाना क्षेत्रों में हुए प्रदर्शनों के दौरान भी पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई।

 संवाददाता जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post