बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई





शाहजहांपुर में बड़ा हादसा टला महानगर के तारीन टिकली से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा पूरी तरह झुककर केवल तारों के सहारे टिका हुआ है। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय समाजसेवी व व्यापारी एवं पंजाबी नेता रितेश सेठी ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि, अब तक खंभा बदलने या राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता बनी हुई है।
यह मार्ग बेहद व्यस्त है और यहां से रोजाना सैकड़ों लोग एवं वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर खंभे को बदलकर सुरक्षित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post