फिरोजाबाद में लड़की ने अफेयर में रोड़ा बने बाबा की प्रेमी से हत्या करवा दी। बीते 25 जून को 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि दादा को लड़की के अफेयर के बारे में पता था। वो उसे समझाते भी थे, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज का फैसला लिया, लेकिन दादा शादी के लिए तैयार नहीं हुए।
Post a Comment