लालगंज, आज़मगढ़। पुराना स्टेट बैंक, लालगंज स्थित आसना पॉलीक्लिनिक का भव्य शुभ उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जमाल सिद्दीकी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. जमाल सिद्दीकी के छोटे भाई एवं समाजसेवी हाजी सलाहुद्दीन सिद्दीकी, कटौली खुर्द के प्रसिद्ध समाजसेवी हाजी तनवीर साहब, हाजी तौकिर साहब, डॉ. अब्दुल अली तथा अनेक सम्मानित क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर पॉलीक्लिनिक के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।
उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण किया और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से लालगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर डॉ. अब्दुल अली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास मरीजों को बेहतर इलाज, सही परामर्श और मानवीय संवेदनाओं के साथ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का समापन देश, क्षेत्र की खुशहाली और सभी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य की दुआ के साथ हुआ।
Post a Comment