एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश






नोएडा  के फेज 1 थाना पुलिस ने रविवार को एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य सरगना दो सगे भाइयों समेत चार की गिरफ्तारी हुई है। ये लोग स्पाइसजेट एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देश भर के युवाओं के साथ ठगी कर रहे थे। आरोपी 18 महीने से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस का अनुमान है कि ये ठग अब तक 500 से अधिक लोगों से रुपये ऐंठ चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातों पर देशभर से एनसीआरपी पोर्टल पर 20 शिकायतें मिली है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि फेज-1 थाना पुलिस को शनिवार रात करीब 8:30 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-2 स्थित सी-76 बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक कॉल सेंटर चल रहा है, जहां से लोगों को प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है।

संवाददाता एम एस जे

Post a Comment

Previous Post Next Post