50 पुड़िया हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, 4.80 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद




संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को 50 पुड़िया हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ बीनापारा पुलिया के पास पहुंचे, जहां झाड़ियों के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरु सोनकर पुत्र महेंद्र सोनकर निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर बताया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरणपाल सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 50 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद हेरोइन का कुल वजन 4.80 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बरामदगी से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय अपना पक्ष न्यायालय में रखने की बात कही। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post