मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 37 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू।




मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 37 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 द्वारा विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने उनकी पहचान, नागरिकता, भारत में प्रवेश के तरीके तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए 37 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए संबंधित सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा हो या उसकी जानकारी हो, तो इसकी सूचना तुरंत मुंबई पुलिस या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। ऐसे मामलों में सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 


संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post