मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (प्रकटीकरण) ने 28 वर्षों से खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न कंपनियों और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान बढ़ाकर, उन्हें बड़ी रकम मिलने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के लोगों से संपर्क कर फर्जी प्रोजेक्ट रिपोर्ट और सीएसआर (CSR) फंड के नाम पर निवेश कराने का लालच देता था। अब तक वह कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से "Dr. Dharmendra Kumar" नाम के फर्जी पहचान पत्र, पैन कार्ड, विजिटिंग कार्ड, प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 16 जुलाई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment