मुंबई: एमआईडीसी पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 28 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने 01 वाहन चोरी और 03 मोबाइल चोरी सहित कुल 04 मामलों का खुलासा किया है। बरामद किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 4.80 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था। पूछताछ में उसने कई वारदातों का खुलासा किया। जांच में बरामद एक स्कूटर भी चोरी का निकला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एमआईडीसी पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एमआईडीसी, विले पार्ले और गोरेगांव पुलिस थानों में भी चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को मोबाइल चोरी और वाहन चोरी के मामलों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment