पहले गर्मी और अब जबरदस्त बारिश के बीच भी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है




नई दिल्ली देश के अलग-अलग राज्यों से लोग दिल्ली के प्रदर्शन स्थल (Jantar Mantar) पर पहुंच रहे हैं। लोगों में पेपर लीक को लेकर इतना रोष है कि कुछ लोग तो विदेश से भी यहां आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से आए एक शख्स ने बताया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन देखा और खुद को जंतर-मंतर पर आने से नहीं रोक पाए। आइए आपको बताते हैं कि CJP के प्रोटेस्ट में लोग कहां-कहां से आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया से आए विकास राणा ने बताया कि वो पिछले 10 साल से विदेश में हैं। वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। अगर वहां जाते भी हैं तो उनके फीड में बारत की न्यूज कम ही आती हैं। लेकिन जब उन्होंने जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट की न्यूज देखी तो उनसे रहा नहीं गया। नीट पेपर लीक पर गुस्सा जाहिर करते हुए विकास ने कहा कि छात्र सुसाइड कर रहे हैं, ये देखकर उन्हें बहुत निराशा हुई। ऑस्ट्रेलिया के एजुकेशन सिस्टम पर बात करते हुए विकास ने कहा कि वहां लोगों के बीच अमीर और गरीब का फासला नहीं है। वहां, अगर आपके माता-पिता फीस नहीं भर सकते तो नर्सरी से लेकर PHD तक पढ़ाई फ्री है।

संवाददाता नितिश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post