मुंबईः खार पुलिस ने 23 वर्षों से न्यायालय और पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी सुनील गुलाब थडानी (63) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। वह लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) जारी की थी।
खार पुलिस के विशेष निगरानी एवं तड़ीपार पथक ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाया और 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष काटे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सचिन वाघ, पुलिस निरीक्षक प्रकाश मोरे, उपनिरीक्षक दिनेश पाटील तथा खार पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दी। खार पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment