मुंबईः जोगेश्वरी पुलिस थाना की टीम ने वर्ष 1998 में दर्ज एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 28 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 107/1998 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 417, 427 और 380 के अंतर्गत मामला दर्ज था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश लगातार जारी थी। पुलिस अधिकारियों ने तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
यह मामला घर में जबरन प्रवेश, धोखाधड़ी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है। करीब 28 वर्षों तक कानून से बचने के बाद आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।
जोगेश्वरी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment