मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) माइनॉरिटी मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष वसीम आर. ख़ान का जन्मदिन बुधवार को उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने वसीम आर. ख़ान का स्वागत किया। समर्थकों ने केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशियां साझा कीं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वसीम आर. ख़ान ने भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चला रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी समाज और संगठन की सेवा में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment