थाना परिसर में 200 पौधों का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

सरायमीर आजमगढ़ पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित थाना परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर लगभग 200 पौधे लगाए।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर थाना परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित थाना परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर लगभग 200 पौधे लगाए।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर थाना परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post