मुंबई: मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन ने 10 महीने से लापता 8 वर्षीय बच्चे को खोजकर उसके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है। वर्ष 2023 में अंधेरी स्थित स्नेह सदन बाल आश्रम से बच्चे के लापता होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज, बाल आश्रमों और विभिन्न एजेंसियों की मदद से लगातार तलाश जारी रखी। आखिरकार बच्चे का पता लगाकर उसे सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment