मुंबई: अंमली पदार्थ विरोधी अभियान के तहत मुंबई पुलिस की अमली पदार्थ विरोधी कक्ष (ANC Unit) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग्स तस्कर को PIT-NDPS एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए नजरबंद कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सराईत अपराधी लमीमुल हैदर रज़वी उर्फ मिसाम (उम्र 43 वर्ष) लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के मामलों में सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस थानों में NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
जांच में यह सामने आया कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद भी लगातार अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त था। इसके बाद मुंबई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर PIT-NDPS Act 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर 1 वर्ष के लिए निवारक हिरासत में भेजा गया है। उसे 02 जून 2026 को नासिक रोड सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।
मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ड्रग्स के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment