मुंबई पुलिस प्रशासन ने नागरिक सेवा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए DCP East Zone-02 और DCP North Zone-01 के नए कार्यालयों को आज से औपचारिक रूप से कार्यशील कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर समन्वय, तेज़ कार्रवाई और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
DCP East Zone-02 के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशन
Nehru Nagar Police Station
Chunabhatti Police Station
V.B. Nagar Police Station
Ghatkopar Police Station
Asalpha Police Station (जल्द ही कार्यरत होगा)
Pantnagar Police Station
Tilak Nagar Police Station
DCP North Zone-01 के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशन
Versova Police Station
Amboli Police Station
Oshiwara Police Station
Bangur Nagar Police Station
Goregaon Police Station
Malad Police Station
प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम कदम
मुंबई पुलिस का यह नया ज़ोनल ढांचा न केवल कार्यकुशलता बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर शिकायतों के त्वरित निवारण और बेहतर पुलिस-जनसंपर्क को भी सुनिश्चित करेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पुनर्गठन से क्षेत्रीय निगरानी और अपराध नियंत्रण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
इस पहल को शहर में पुलिसिंग को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment