प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में नई तैनाती माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले शासन ने जारी की नई सूची




लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं प्रभारी DIOS के पदों पर नई तैनाती की गई है।

जारी सूची के अनुसार देवेंद्र पांडे को लखनऊ, अमिता सिंह को बाराबंकी, संतोष राय को प्रयागराज, अरविंद पाठक को हरदोई, जयकरण यादव को सहारनपुर, कौस्तुभ सिंह को अंबेडकरनगर तथा प्रवीण तिवारी को कानपुर का DIOS बनाया गया है।

इसके अलावा देवेंद्र सिंह को प्रभारी DIOS जौनपुर, रविंद्र तोमर को प्रभारी DIOS आगरा, चंद्रशेखर को नोएडा, डीपी सिंह को गाजियाबाद, मोदिता पांडे को प्रभारी DIOS फिरोजाबाद, मनोज मिश्रा को बलिया, बाबूलाल मौर्य को प्रभारी DIOS कौशांबी, विजय कुमार को प्रभारी DIOS पीलीभीत, जगदीश शुक्ला को मेरठ, राजवीर दिवाकर को प्रभारी DIOS कासगंज तथा धर्मेंद्र सिंह को चंदौली का DIOS नियुक्त किया गया है।

शिक्षा विभाग में हुए इस व्यापक तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

(मीडिया रिपोर्ट पर आधारित)

संवाददाता एम. एस. जाबिर

Post a Comment

Previous Post Next Post