वाराणसी प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ की वाराणसी जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जनपद के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिला और मंडलीय पदाधिकारियों ने नए सीएमओ को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित पैथोलॉजी लैब की विभिन्न समस्याओं व चुनौतियों से सीएमओ को अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संघ की बातों को बेहद गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पैथोलॉजी लैब की सभी जायज समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द दूर किया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
इस स्वागत समारोह और बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय जायसवाल, आर.के. यादव, पी.आर. गिरी, रमेश, दया यादव और सत्येंद्र पांडेय सहित संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता ए के सिंह परमहंस
Post a Comment