संवाददाता मोहम्मद सरायमीर
आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को क्षेत्र की एक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 28 जून की शाम चार युवकों ने पीड़िता को घर से ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नन्दाव मोड़ के पास घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सर्वेश कुमार, गोलू पुत्र चन्द्रबली, लालू पुत्र मुकेश तथा गोलू यादव उर्फ मोहित यादव, सभी निवासी ग्राम शेरवा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment