खड़े ट्रक में पीछे से घुसी एंबुलेंस, पुलिसकर्मी की मौत; डॉक्टर और चालक गंभीर घायल




शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस सवार पुलिसकर्मी, डॉक्टर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के निवासी थे और वर्ष 2024 से थाना कटरा में तैनात थे। डॉक्टर और चालक का इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी तिलहर के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post