संवाददाता अशोक विश्वकर्मा
आजमगढ़ थाना गंभीरपुर के मंगरवां चेवारिया मोड़ के पास दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई बिंद्राबाज़ार जानकारी के मुताबिक बीती रात 10 बजे के लगभग राजेश उर्फ बबलू 33 पुत्र मंकटा प्रसाद जो मलयाना मोड के पास से अपनी दुकान से अपने घर मंगरवा टू व्हीलर से अपने घर खौरैया बस्ती जा रहे थे तभी एक अज्ञयात वाहन की चपेट में आ गए लोगो ने उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लेकर गए , जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था इसके दो पुत्र व दो पुत्री थी जानकारी प्राप्त होने पर पत्नी सोनमती व परिवार में कोहराम मच गया थाना गंभीरपुर में पिता मंकटा प्रसाद ने तहरीर दिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
Post a Comment