गोंडा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी





गोंडा। जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जबकि एक कॉलेज प्रबंधक की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
परसपुर थाना क्षेत्र के बल्देव पंडित पुरवा निवासी 25 वर्षीय प्रांजल तिवारी की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गोंडा पहुंचने पर भंवरीगंज सरयू नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता अंजनी कुमार तिवारी ने पुत्र को मुखाग्नि दी। परसपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजन गुरुग्राम पुलिस से भी घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।
वहीं दूसरी घटना गोंडा-मनकापुर मार्ग पर जोगापुर गांव के पास हुई। 63 वर्षीय स्वर्ण पाल सिंह, जो एक महिला महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी थे, देर रात गोंडा से अपने घर मनकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि स्वर्ण पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मनकापुर कोतवाल गौरव सिंह तोमर ने बताया कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post