पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक पुत्र प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज




गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh और उनके विधायक पुत्र Prateek Bhushan Singh को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी विधायक प्रतीक भूषण सिंह के निजी मोबाइल फोन पर कॉल करके दी गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
जानकारी के अनुसार, 14 जून को आए एक फोन कॉल में आरोपी ने कथित रूप से बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर गोंडा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धमकी भरी कॉल राजस्थान के अलवर जिले से की गई थी। तकनीकी जांच में मोबाइल नंबर संदीप शर्मा नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिला है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल वास्तव में उसी व्यक्ति ने की थी या किसी अन्य ने उसके नाम पर सिम का इस्तेमाल किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सर्विलांस और साइबर टीम को सक्रिय कर दिया गया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। साथ ही दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी देने वाले की पहचान और कॉल के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post