मध्य प्रदेश परसमनिया गढी राजघरानों की कहानियां आमतौर पर शानो-शौकत, विरासत और सत्ता की चर्चा से शुरू होती हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के सतना जिले की परसमनिया गढ़ी में 12 जून की दोपहर जो हुआ, उसकी कहानी कुछ और है. यहां चर्चा किसी समारोह की नहीं, बल्कि गोलियों की आवाज, चीख-पुकार और एक ऐसे पारिवारिक विवाद की हो रही है, जो अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. पुलिस के मुताबिक, घटना नागौद राजघराने से जुड़ी परसमनिया गढ़ी में हुई. दोपहर का वक्त था. गढ़ी के भीतर लोग अपने-अपने काम में लगे थे. यहां रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह और कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. योगिता सिंह अपने परिजनों के साथ गढ़ी पहुंची थीं।
मिडिया रिपोर्ट ए के सिह.
Post a Comment