कुमकुम भाग्य' अभिनेत्री संचिता उगले का निधन, घर में फंदे से लटकी मिलीं; पुलिस जांच जारी




मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री Sanchita Ugle (22) का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। वह नालासोपारा स्थित अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। Achole Police Station ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री के पिता ने अपने बयान में किसी पर भी संदेह व्यक्त नहीं किया है।
संचिता उगले टीवी धारावाहिक Kumkum Bhagya, Dilwali Dulha Le Jayegi और फिल्म Chhaava में अपने अभिनय के लिए जानी जाती थीं। उनके अचानक निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post