पत्रकारों को रेलवे टिकट रियायत बहाली की मांग को मिला समर्थन, भारतीय प्रेस परिषद ने रेल मंत्रालय को लिखा पत्र



नई दिल्ली। पत्रकार हितों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर भारतीय प्रेस परिषद ने सकारात्मक पहल की है। परिषद की उप सचिव श्रीमती सोनिया मल्होत्रा ने वरिष्ठ पत्रकार अजीत नारायण सिंह द्वारा प्रेषित पत्र का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है।
भारतीय प्रेस परिषद ने रेल मंत्रालय के निदेशक (जन शिकायत) को प्रेषित पत्र में प्रेस संवाददाताओं के लिए रेलवे टिकट में रियायत की सुविधा पुनः बहाल किए जाने के विषय पर शीघ्र विचार करने का अनुरोध किया है। यह मांग लंबे समय से देशभर के पत्रकारों द्वारा उठाई जाती रही है।
पत्रकारों का कहना है कि समाचार संकलन, जनसमस्याओं के कवरेज तथा विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आवागमन के कारण उन्हें नियमित यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में रेलवे किराये में रियायत की सुविधा उनके कार्य को और अधिक सुगम बना सकती है।
भारतीय प्रेस परिषद द्वारा उठाए गए इस कदम का पत्रकार समुदाय ने स्वागत किया है। पत्रकारों का मानना है कि परिषद के इस हस्तक्षेप से उनकी वर्षों पुरानी मांग पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जगी है।
पत्रकार हितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और इस महत्वपूर्ण विषय को रेल मंत्रालय तक पहुंचाने के लिए भारतीय प्रेस परिषद तथा उप सचिव श्रीमती सोनिया मल्होत्रा के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।


मीडिया रिपोर्ट एम.एस. जाबिर

Post a Comment

Previous Post Next Post