सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंकुर यादव हादसे में शामिल कार ट्रेस कर कब्जे में ली




शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के झंडा कलां रोड पर हुए सड़क हादसे में अंकुर यादव की मौत के मामले में सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने हादसे में शामिल संदिग्ध कार को ट्रेस कर कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि हादसे के बाद अंकुर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके विरोध में परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की भूमिका और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

हादसे में शामिल वाहन को ट्रेस कर कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में पूर्व से एफआईआर दर्ज है। दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था,इसकी जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
राजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर बाजार

शाहजहांपुर से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post